मधुमेह से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

भारत में हर सातवां व्यक्ति प्री-डायबिटिक है — एक संकेत कि बदलाव जरूरी है।
डायबिटीज सिर्फ शुगर की बीमारी नहीं, बल्कि कई गंभीर जटिलताओं की जड़ बन सकती है।
समय रहते सही जीवनशैली अपनाकर आप स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

जानिए ब्रांडेड और जेनरिक दवाओं के बारे में

दुनिया की फार्मेसी कहलाने के बावजूद, भारत की जमीनी हकीकत काफी गंभीर है Diabetes, High BP गुर्दे और गैस्ट्रिक समस्याओं जैसी आम पुरानी बीमारियों की दवाएँ लोगों की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवा खर्च का 90% तक हिस्सा दवाओं पर खर्च होता है, जिससे आउट ऑफ पॉकेट (OOP) खर्च भी बढ़ जाता है स्थिति इतनी गंभीर है कि कई लोगों को इलाज का खर्च उठाने के लिए कर्ज तक लेना पड़ता है